फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बैंककर्मी ने तमंचा दिखा महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 10 Aug 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
पड़ोसी महिला को इलाहाबाद ले जाकर बैंककर्मी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। सोमवार को फिर महिला को जबरन बैंककर्मी साथ ले जाने लगा। जिसका महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बैंककर्मी धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला दो बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोस का रहने वाला बैंककर्मी खाता सही कराने का झांसा देकर उसे अपने साथ इलाहाबाद ले गया था। बैंक में कुछ देर रहने के बाद उसे अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकाया कि यदि परिजनों को घटना की जानकारी दोगी तो तुम्हारे दोनों बच्चों का काम तमाम करा दूंगा।
विज्ञापन


इस धमकी से भयभीत महिला ने किसी को आपबीती नहीं बताई। सोमवार को पीड़ित महिला अपने घर पर काम कर रही थी। तभी बैंककर्मी उसके पास पहुंचा। जबरन हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बैंककर्मी वहां से धमकी देते हुए भाग निकला। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। वह पत्नी को लेकर थाने गया और पुलिस को तहरीर दी। एसओ राजकिशोर ने तहरीर मिलने से इनकार करते हुए कहा कि वह खुद मामले को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed