{"_id":"9f8bae1d784d9989a337415516d2c504","slug":"crime-news-hindi-news-205","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीना को ट्रेस करने में कामयाब हुई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीना को ट्रेस करने में कामयाब हुई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
एएसएन इंटरनेशनल स्कूल विवेक नगर की प्रिंसिपल रीना तिवारी की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है। क्राइम ब्रांच की टीम परिजनों को साथ लेकर पंजाब के लिए शनिवार रात ही रवाना हो गई। पुलिस संदिग्ध युवक को दबोचने के लिए ठिकाने की खोजबीन करती रही।
सोमवार को प्रिंसिपल रीना तिवारी अपने स्कूल से नई ब्रांच फुलवरिया जाते समय गायब हो गई थीं। देवर अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कई दिनों तक सर्विलांस के जरिए रीना को सर्च करने वाली पुलिस ने आखिरकार उनकी लोकेशन पता कर ली। मोबाइल बंद करने वाली रीना बराबर व्हाट्सएप और फेसबुक का प्रयोग करती रहीं।
काफी खोजबीन के बाद जब क्राइम ब्रांच ने उनके करीबियों को खंगाला तो जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला था। शनिवार देर शाम क्राइम ब्रांच रीना की मौजूदगी का स्थान ट्रेस करने में कामयाब हो गई। इसके बाद आननफानन में क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी, नगर कोतवाली के दो दरोगा महिला पुलिस और परिजनों को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो पंजाब में ही संदिग्ध युवक का ठिकाना है। पेशे से सरकारी नौकरी करने वाले युवक के मिलते ही रीना तक पुलिस पहुंच सकती है। इसी उम्मीद को लेकर देर शाम पुलिस पंजाब पहुंच गई और वहां की पुलिस की मदद से संदिग्ध युवक के ठिकाने की खोजबीन करने में पसीना बहाने लगी।