फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतापगढ़ में साढ़े चार घंटे तक बवाल

Sun, 09 Aug 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime news
शिवालयों पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवडिय़ों ने रविवार को जोगापुर सीताराम धाम से लेकर महुली तक  जमकर बवाल मचाया। सौ से अधिक वाहन तोड़ डाले। जमकर पथराव किया। करीब साढ़े चार घंटे तक वे हाइवे पर उपद्रव करते रहे। कांवडिय़ों का बवाल देख अधिकारियों को पसीना छूट गया। उन्होंने पथराव कर सीओ सिटी की भी गाड़ी तोड़ दी। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उधर से गुजर रहे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को भी रोक लिया। हालांकि अधिकारियों से सांसद की वार्ता भी डीजे ले जाने की अनुमति नहीं दिला सकी।
विज्ञापन

शहर व आसपास के गांवों के सैकड़ों कांवड़िए प्रयाग से गंगाजल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। रविवार दोपहर वे जोगापुर सीताराम धाम पहुंचे।
विज्ञापन


 वहां कुछ देर आराम करने के बाद कांवडिय़ों ने दोपहर 12.50 बजे डीजे के साथ जलाभिषेक करने की मांग को लेकर इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर आनन-फानन में अधिकारी भागकर मौके पर पहुंचे। इस बीच इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर कांवडिय़ों ने पथराव कर दिया। आने-जाने वाले वाहनों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इससे बस, टेंपो और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी वाहनों से उतरकर भागने लगे। कांवडिय़ों के बवाल की खबर पर एसडीएम सदर जेपी मिश्र, सीओ सिटी कवींद्र नारायण मिश्र, शहर कोतवाल अनिल कुमार शहर के सभी चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कांवडिय़ों की बात सुनने के बाद अधिकारी उन्हें हाइवे से हटाकर किनारे ले गए। वहां उनकी मांग सुनने के बाद अधिकारियों ने भांगड़ा टीम के साथ सभी को शिवालय जलाभिषेक करने के लिए भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि वे इसके लिए राजी नहीं हुए। इस बीच पहुंचे एएसपी अखिलेश्वर पांडेय ने अंतू, कोहंड़ौर, रानीगंज सीओ समेत पीएसी के जवानों को मौके पर बुला लिया। उसी रास्ते सेे इलाहाबाद की ओर जा रहे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को भी कांवडिय़ों ने रोक लिया। उन्होंने कांवडिय़ों की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन डीजे की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार कर दिया। कांवडिय़ों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शोरशराबा करने लगे। इस पर सांसद वहां से निकल गए। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ लोगों की मदद से सभी को समझा बुझाकर आगे की ओर रवाना किया। भंगवाचुंगी पहुंचते ही आक्रोशित कांवडिय़ा फिर बवाल करने लगे। उन्होंने महुली तक टेंपो, स्कार्पियो, इनोवा, एंबुलेंस, रोडवेज बस समेत सौ से अधिक वाहनों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सई नदी पुल पर सीओ सिटी की बोलेरो को भी कांवडिय़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कांवडिय़ों की अराजकता के आगे प्रशासन पूरी तरह से असहाय दिखा। आगे-आगे बवाल करते हुए कांवडिय़ा चलते रहे और पीछे-पीछे पुलिस भागदौड़ करती रही। शाम करीब सवा पांच बजे जाकर कांवडिय़ों का बवाल समाप्त हो सका। महुली तक जारी बवाल को देखते हुए अधिकारियों ने कंधई, पट्टी समेत अन्य थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि तोडफ़ोड़ करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। कांवडिय़ों की वेशभूषा में कुछ अराजकतत्व शामिल हो गए थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed