फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

दो गज जमीन के लिए खूनी संघर्ष, फायरिंग

Sun, 09 Aug 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर कोतवाली के धारूपुर गांव में दो गज जमीन के चक्कर में रविवार की सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चलने के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


धारूपुर निवासी श्यामलाल यादव व राजकुमारी पत्नी स्व. नंदलाल के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को विवादित भूमि पर रास्ते का निर्माण हो रहा था। इस बीच राजकुमारी के परिजन विरोध करने लगे। इसको लेकर श्यामलाल और राजकुमारी के परिजनों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें इस दौरान कई राउंड हवा में गोलियां भी दागी गईं। मारपीट के दौरान श्यामलाल (55) उसका भाई प्यारेलाल (49), भयाहू उर्मिला (45) व रीता (35), भतीजा प्रशांत (20) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से राजकुमारी (40), कमलेश (25), रामदेव (78), राकेश (27), राजेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मारपीट व फायरिंग की खबर सुनते ही नगर कोतवाल अनिल कुमार, भुपियामऊ चौकी इंचार्ज अमित सिंह मय फोर्स के साथ धारूपुर गांव पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ दोनों घरों में अवैध असलहों की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस के हाथ कारतूस लगा। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed