फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रिंसिपल रीना को खोजने में एसटीएफ लगी

Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
पुलिस से लोगों का भरोसा उठ चुका है और अब शायद एसपी को भी मातहतों पर भरोसा नहीं रह गया। ऐसे में घटना के दूसरे दिन मंगलवार को ही शहर के विवेक नगर स्थित एएसएन इंटरनेशल स्कूल की अपहृत प्रिंसिपल रीना तिवारी को खोजने के लिए एसटीएफ को लगा दिया गया है। फिलहाल, घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी प्रिसिंपल का कोई सुराग नहीं लग सका है। सदर बाजार पुरानी आबकारी संत निरंकारी मार्ग निवासी सुभाष तिवारी की पत्नी रीना तिवारी विवेक नगर स्थित एएसएन इंटर कालेज में प्रिंसिपल हैं। सोमवार की दोपहर वह फुलवरिया स्थित स्कूल के नए ब्रांच के लिए कार से निकली थीं। इसके बाद वह गायब हो गईं। शाम को रीना के देवर अनिल तिवारी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के मजार तिराहे के पास उनकी कार लावारिस हाल में मिली। देर रात परिजनों संग पहुंची कोतवाली पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रबंधक आभा पांडेय से पुलिस ने जानकारी ली। शहर कोतवाल अनिल कुमार, क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला, महिला दरोगा के साथ प्रिंसिपल के घर पहुंचे। परिजनों से काफी देर तक बातचीत करने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। एसपी ने कोतवाली पुलिस को इलाहाबाद के कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए भेजा। ताकि कार से उतरते या उसमें सवार लोगों की संख्या की जानकारी मिल सके। क्राइम ब्रांच ने भुपियामऊ चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। प्रिंसिपल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस उनसे बात करने वाले लोगों से जानकारी जुटाती रही, लेकिन मंगलवार देर शाम तक पुलिस के हाथ प्रिंसिपल को लेकर कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उन तक पहुंचा जा सके। इस बीच मातहतों की कार्यशैली से परेशान एसपी ने आईजी से बात की। जिस पर आईजी ने एसटीएफ को प्रिंसिपल की खोजबीन के लिए लगा दिया है। एसपी ने बताया कि खोजबीन जारी है। एसटीएफ को लगाया गया है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed