{"_id":"b2a7779c069b040f053f406e9aa8b600","slug":"crime-news-hindi-news-1403","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दहिलामऊ स्थित मदर अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत को
विज्ञापन
लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत
कराया। बताया जाता है िक नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी आराधना वर्मा
पत्नी दिलीप वर्मा को प्रसव पीड़ा के चलते मदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
था। मंगलवार रात करीब दस बजे उसने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद आराधना
की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप
लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे।
इसके चलते तमाम लोग मौके पर आ गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में दरोगा पीयूष पांडेय पुलिस बल के साथ अस्पतान पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे प्रसूता के परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। तब जाकर अस्पताल प्रशासन के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली।