फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बस ने बाइक सवार किशोर को रौंदा, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Mon, 29 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
सोमवार देर शाम करीब सात बजे बारातियों से भरी बस ने बाइक सवार किशोर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगोें को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पूरे टीकाराम खेमसरी निवासी सनी मौर्या (15) पुत्र अमृतलाल सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक से कुछ सामान लेने के लिए सगरा की ओर जा रहा था। वह तिवरानन का पुरवा गांव के करीब पहुंचा। उसी समय सगरा सुंदरपुर निवासी संगमलाल के पोते की शादी में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह पहिये के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


 आक्रोशित लोगों ने बारातियों को नीचे उतारकर बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। लोगों ने पथराव कर शीशा तोड़ने के साथ ही बस की सीटें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। यह देख बाराती वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर एसओ सांगीपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। प्रभारी एसओ गया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद चालक भाग निकला। बस में सवार बाराती भी नीचे उतरे। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दर्जनों ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और ईंट पत्थर चलाने लगे। वे बारातियों को भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन अधिकांश बाराती अपनी जान बचाने के लिए खेतों की ओर भाग निकले। हालांकि गांव के बड़े बुजुर्गोें ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed