फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

छात्र का शव कुएं में मिला, भड़के ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय गायब छात्र का शव गांव के करीब एक कुएं में मिला। छात्र की हत्या का आरोप लगाते हुए भड़के ग्रामीणों ने कांधरपुर-कोहंड़ौर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर सभी को शांत कराया। बवाल की आशंका में कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ अफसर मौके पर मौजूद रहे। डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। जिससे उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा।
विज्ञापन


कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के लौलीपोख्ताखाम के भवानीपुर निवासी अमर कुमार का बेटा छह वर्षीय बेटा अनुराग चौहान 24 फरवरी को अपने स्कूल से घर आते समय रास्ते से गायब हो गया था। परिजनों के साथ पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। शनिवार की सुबह खेतों के बीच स्थित एक कुएं में खोजबीन के दौरान बच्चे की लाश मिल गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। शव देखते ही ग्रामीण दंग रह गए। लाश अनुराग की थी। पुलिस ने शव को वाहन में लादकर थाने भेज दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। परिजन अनुराग की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए कांधरपुर-कोहंड़ौर मार्ग पर जमा लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिटी मनीष मिश्र ने लोगों को काफी देर तक समझाया। लोग डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी ने सभी को समझाया और छात्र के परिवार की महिलाओं को वाहन से लेकर पोस्टमार्टम हाउस की ओर निकले। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नीरज पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी एसओ रवींद्र यादव से लेने के बाद परिवार के लोगों से भी बात की। बवाल की आशंका में कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी बुला ली गई। इधर छात्र के शव का वीडियोग्राफी के बीच तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सुरक्षा के बीच उसका शव घर ले जाया गया। देर शाम अनुराग का शव देख भड़कीं महिलाओं ने घर के इर्द गिर्द मौजूद पुलिसकर्मियों को चहेट लिया। जिससे पुलिस सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकली। परिजन छात्र की हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन किसी का नाम नहीं बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed