फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

अब तक का सबसे बड़ा दुस्साहस

Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime news
पुलिस थानों और चौकियों पर मारपीट, उपद्रव और उग्र भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं तो अक्सर होती रहती हैं, लेकिन बुधवार की रात मानिकपुर थाने पहुुंचकर बदमाशों ने जिस दुस्साहस का परिचय दिया वह प्रदेश में शायद पहली बार हुआ। लूट-छिनैती और हत्या की घटनाओं में वांछित रहे आधा दर्जन बदमाश पूरे थाने को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही रास्ता बदल देने वाले बदमाशों के ऊपर जैसे सनक सवार थी। वे एसओ को गालियां देने और ललकारने के साथ थाने की दीवारों, खिड़कियों, पेड़ों और जमीन के साथ हवा में भी गोलियां दाग रहे थे।
विज्ञापन


उनके वारदात करने का तरीका नक्सलियों और आतंकवादियों की तरह था। करीब 15 मिनट तक फायरिंग कर उन्होंने पूरे इलाके को दहला दिया। उनके भीतर किसी तरह का भय नहीं था। थाने की दीवारों, खिड़कियों और पेड़ों पर बने गोलियों और बमों के निशान दहशत की कहानी बयां कर रहे थे। बदमाशों की फायरिंग से सहमे पुलिसकर्मी जहां के तहां दुबक गए। एसओ भी चंद कदम की दूरी पर ही बैरक में थे, लेकिन बमों के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट के आगे किसी की भी उनसे मोर्चा लेने की हिम्मत नहीं हुई। थाने में संतरी ड्यूटी पर रहे होमगार्ड की जान लेने के बाद भी वह लगातार फायरिंग करते रहे। दूसरे दिन भी थाने के पुलिसकर्मियों के चेहरे पर घटना का खौफ तारी था। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी यह कहते रहे कि बदमाशों ने मात्र पांच मिनट ही फायरिंग की, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि कम से कम 15 मिनट तक गोलियां और बमों के धमाके के गूंजते रहे।
विज्ञापन


वैसे तो मानिकपुर थाने में एक महिला सिपाही, एक एसओ, तीन एसआई, 21 सिपाहियों समेत कुल 26 पुलिसकर्मियों की तैनाती है, लेकिन इन दिनों थाने में मात्र एक एसओ, तीन एसआई और पांच सिपाहियों समेत कुल नौ पुलिसकर्मी ही हैं। बाकी लोगों की कहीं और ड्यूटी लगी हुई है। इनमें से कुछ दिन की ड्यूटी करते हैं तो कुछ रात में। बदमाशों के वारदात करने के तरीके को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शायद उन्हें भी पहले से इसकी जानकारी थी। बुधवार दिन में मानिकपुर एसओ परमेंद्र सिंह ने मोबाइल लूट के मामले में एक दुकानदार को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कुछ अहम राज उगले थे। बताते हैं कि शाम को बदमाशों ने एसओ को फोनकर दुकानदार को छोड़ने के लिए कहा। उनके इनकार करने पर गालीगलौज की और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने कोे कहा। इसके बाद ही बदमाशों ने थाने पर हमले की योजना तैयार कर ली, लेकिन पुलिस ने उनकी धमकी को हल्के में लिया। इसकी जानकारी अफसरों को भी नहीं दी गई। रात साढ़े ग्यारह बजे फिल्मी स्टाइल में दो बाइकों पर सवार छह बेखौफ बदमाश असलहों और बमों से लैस होकर थाने आ पहुंचे और बमबाजी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिस समय हमलावर आए उस वक्त थाने में सिर्फ एक मुंशी था। एसओ और एसआई बैरक में थे। एक होमगार्ड संतरी ड्यूटी पर था। जिसे बदमाशों ने गोली मार दी। बगल मंदिर पर सो रहा चौकीदार और दूसरा होमगार्ड वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed