फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

315 बोर के असलहे से मारी गई होमगार्ड को गोली

Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime news
मानिकपुर थाने में संतरी महादेव को बदमाशों ने 315 बोर के असलहे से गोली मारी थी। केवल एक ही चोट का निशान उसके शरीर पर मिला है। डाक्टरों ने उसके गले में फंसी बुलेट भी निकाल ली है । बदमाशों की गोली के शिकार होमगार्ड के जवान महादेव मिश्रा के शव को लेकर पुलिस भोर में ही पोस्टमार्टम हाउस आ गई थी। सुबह डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम के पहले शव का एक्सरे कराया गया।
विज्ञापन


जिसमे नाक के करीब से धंसी गोली गले के करीब ठुडी में धंस गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने बुलेट को निकाला। सूत्रों की मानें तो होमगार्ड को 315 पंद्रह बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। हालांकि पुलिस अफसर उसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही जानकारी देने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार शहाबाद घाट पर कर दिया। पहले परिजन अपने करीबियों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार की इच्छा जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed