फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

आखिर में अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news
आखिर में सीओ के निर्देश पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महीने पहले युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। शुक्रवार को सीओ से बातचीत कर परिजनों ने उन्हें हत्या का कारण बताकर तहरीर दी थी। सीओ के निर्देश पर हथिगवां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नरायनपुर गांव निवासी मारिज खान का शव 16 जनवरी को गांव के कुछ पहले ही सड़क पर लावारिस हालत में मिला था। परिजन हत्या की आशंका उस समय भी जता रहे थे। लेकिन पुलिस ने परिस्थितियों को देखते हुए इसे दुर्घटना मान लिया था और केस बंद कर दिया था। इसके बाद परिजन बराबर पुलिस से हत्या की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


बात नहीं बनी तो सीओ असित श्रीवास्तव से मिलकर इस बारे में बात की। शुक्रवार को सीओ हथिगवां थाने पहुंचे तो परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक मारिज की हत्या किए जाने की बात कही। कहा कि हत्या जायसवाल ढाबे पर की गई, जहां अभी भी खून के निशान मौजूद हैं। इस पर सीओ जायसवाल ढाबा पहुंचे और जांच की। बाद में हथिगवां पुलिस को युवक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed