{"_id":"52ac2b046819923267cdcd51372a1a4e","slug":"crime-news-hindi-news-1307","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में सपा नेता की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में सपा नेता की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी गांव में बुधवार देर रात सपा नेता मोहम्मद इद्रीश उर्फ विधायक (50) को रंजिश में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। तनाव के कारण गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
डीहमेंहदी निवासी इद्रीश सपा के विधानसभा विश्वनाथगंज के सचिव थे। पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के करीबी इद्रीश को लोग विधायक भी कहकर बुलाते थे। बुधवार की रात आठ बजे वह मस्जिद में नमाज पढ़कर घर के लिए निकले। बाजार में रुककर एक दुकान पर चाय पी। इसके बाद अपने घर चले गए। रात करीब पौने दस बजे उनके पास किसी का फोन आया। उससे मिलने के लिए वह घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर चले गए। अभी वह फोन करने वाले का इंतजार ही कर रहे थे कि तभी तीन युवक पैदल ही पहुंचे और इद्रीश को गोली मार दी। जान बचाने के लिए वह घर की ओर शोर मचाते हुए भागे, लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
इसके बाद एक गोली सीने में और एक गोली सिर में मार दी। शोर और फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों के साथ गांव के लोग दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। खून से लथपथ इद्रीश को परिजन लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। इस मामले में मृतका की पत्नी रजिया बेगम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही इमरान पुत्र अंसार व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।