फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

एआरटीओ कर्मी को मारी गोली

Mon, 20 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के तेलियरगंज के करीब बदमाशों ने सोमवार रात करीब सवा नौ बजे एआरटीओ कर्मी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद भी हमलावर उसकी पिटाई करते रहे। ग्रामीणों के दौडने पर उसकी जान बची। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी रज्जन हरिजन (47) एआरटीओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार की रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर तेलियरगंज के करीब स्थित  लकड़ी की टाल के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर उसे दबोचकर झुरमुट में ले गए और पिटाई करने लगे। तभी उधर से गुजर रहे ट्रक की रोशनी उधर पड़ी। चालक ने आगे जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आते देख हमलावार इलाहाबाद की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी रज्जन को जिला अस्पताल भेजा। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारी से बातचीत के बाद कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो एआरटीओ कार्यालय में कामकाज  को लेकर हुए विवाद में उसे गोली मारी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed