फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

सच हुई आशंका, वाराणसी की ही निकली बच्ची

Wed, 15 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
रानीगंज के थरिया में दरिंदगी के बाद मौत के घाट उतारी गई बच्ची वाराणसी के रोहनियां इलाके की ही रहने वाली थी। पड़ोसी के घर आए रिश्तेदार ने आम का लालच देकर उसे और उसके भाई को अगवा कर लिया। पांच वर्षीय भाई को उसने रास्ते में ही छोड़ दिया और बच्ची को अपने साथ उठा लाया। बुधवार को बच्ची की मां ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के मड़ही निवासी सोनू मुसहर के पड़ोस में बाबा मुसहर रहता है। उसके घर पर कई दिनों से इलाहाबाद जनपद के बरौत का रहने वाला रिश्तेदार रुका था। आठ जुलाई की शाम सोनू की सात वर्षीय बेटी काजल और पांच वर्षीय बेटा डाक्टर घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों बच्चों को बाबा मुसहर के घर आए रिश्तेदार ने आम का लालच देकर पास बुलाया। दोनों बच्चे आम की लालच में फंस गए। मौका देख युवक दोनों को ढेर सारा आम दिलाने का लालच देकर अगवा कर ले गया। रास्ते में लड़के को उसने छोड़ दिया, लेकिन काजल को लेकर भाग निकला। इस मामले में काजल की मां ने रोहनिया कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। बाद में डाक्टर परिजनों को मिल गया, लेकिन काजल नहीं मिली। मंगलवार को काजल की मां को पता चला कि एक बच्ची का शव प्रतापगढ़ के रानीगंज थरिया गांव में मिला है। रोहनिया पुलिस की मदद से बुधवार को मुन्नी पत्नी सोनू मुसहर अपने जेठ के साथ रानीगंज थाने पर पहुंची। उसने बालिका की फोटो देखने व हुलिया से शिनाख्त करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। एसओ बलिराम मिश्र उसे लेकर मर्चरी पहुंचे। बच्ची का शव देखते ही मुन्नी फफक पड़ी। एसओ बलिराम मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed