फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बालक का शव खोदने की अफवाह पर पुलिस ने डाला डेरा

Wed, 15 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर में बारह वर्षीय बालक की मौत को लेकर अभी भी तनातनी चल रही है। बालक का शव खोदने की अफवाह पर बुधवार को गांव में चौकी प्रभारी की मौजूदगी में पीएसी के जवानों ने डेरा डाल दिया। अधिकारी बराबर गांव पर नजर रखे हुए हैं। तौकलपुर निवासी रामखेलवान के बारह वर्षीय गायब बेटे देशराज का शव दूसरे दिन गांव के तालाब में मिला था। मामले को लेकर दूसरे दिन भारी बवाल हो गया था। लोगों के साथ परिजनों ने चक्काजाम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीणों का पुलिस से संघर्ष हो गया। देल्हूपुर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा करने के बाद सरकारी वाहनों में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


 पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने संग फायरिंग भी करनी पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को लठियाकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया था। देर रात परिजनों की गैरमौजूदगी में रिश्तेदारों से बालक देशराज का शव दफनवाया। पुलिसिया तांडव से भयभीत लोग घरों से पलायन कर चुके हैं। बुधवार सुबह से ही यह अफवाह उड़ने लगी कि बालक का शव कब्र से खोदकर परिजन व रिश्तेदार प्रदर्शन करने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। बस इतना सुनते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में चौकी प्रभारी राधामुनि यादव को पीएसी के साथ गांव में कैम्प करने का आदेश अधिकारियों ने सुनाया। चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पहले उस स्थान पर पहुंचे, जहां लाश दफनाई गई थी। कब्र सुरक्षित देख पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस दूर जाकर रुक गई। वहीं से गांव के हालात पर नजर रखे हुए है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बरकरार है। पुलिस बालक के नामजद हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस बाबत एसओ रियाज अहमद ने बताया कि बवालियों और हत्यारोपियों की तलाश जारी है। बालक की मौत की भी छानबीन हो रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed