फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

आक्रोशित व्यापारियों ने शव रखकर लगाया जाम

Thu, 04 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime news
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना में सर्राफ बालजी सोनी की गोली मारकर हत्या करने के बाद जेवरात से भरा बैग लूटने की घटना के विरोध में गुरुवार व्यापारी सड़क पर उतर गए। दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। सीओ कुंडा के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। उधर, मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धना निवासी बालजी सोनी की बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेवरात से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग निकले थे। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन व व्यापारी घर लौटे। घटना से आक्रोशित लवाना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शव मानिकपुर-सलवन मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। व्यापारी सुबह से ही विरोध में अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। नवाबगंज पुलिस के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस भी साथ में डटी थी। सीओ कुंडा असित श्रीवास्तव लोगों को बराबर समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को राजी नहीं था।
विज्ञापन


बाद में बड़े व्यापारियों के साथ ही प्रमुख कालाकांकर बीएन सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल पटेल और प्रभात यादव के हस्तक्षेप पर लोगों ने पुलिस को 72 घंटे के भीतर बदमाशों की गिरफ्तारी का मौका दिया। सीओ ने सभी को भरोसा दिया कि हर हाल में बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया और आवागमन बहाल हो सका। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में मृतक के बेटे अंगद सोनी की तहरीर पर पुलिस ने छह बदमाशों के खिलाफ हत्या व डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। जेवरात की बाबत परिवार के लोग अब भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed