फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बंदीरक्षकों और बंदियों के बीच मारपीट

Sun, 31 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों व बंदी रक्षकों के बीच रविवार की रात किसी सामान के लेनदेन को लेकर मारपीट होने लगी। आनन-फानन में मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे शहर कोतवाल ने किसी तरह बवाल कर रहे बंदियों व बंदी रक्षकों को शांत कराया।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध बंदियों की मनमानी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। जेल सूत्रों की मानें तो कारागार में निरुद्ध बंदी रविवार की रात दो बंदीरक्षकों से किसी सामान की मांग को लेकर विवाद करने लगे। धीरे-धीरे विवाद इस कदर बढ़ा कि उनके बीच मारपीट होने लगी। शोरशराबा सुनकर दूसरे बंदीरक्षक भी पहुंच गए। जेल में निरुद्ध बंदी भी एकजुट हो गए। दोनों ओर से मारपीट के बाद गालीगलौज होने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी मौके की ओर भागे, लेकिन हालात उनके नियंत्रण से बाहर होता दिखा।
विज्ञापन


तब अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव भारी भरकम पुलिस के साथ जेल पहुंचे। कारागार में बवाल करने वाले बंदियों को डंडा पटककर बैरक में बंद कराया। बंदीरक्षकों को भी बाहर निकालकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस बाबत कई बार जेल अधीक्षक व जेलर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बंदीरक्षकों व बंदियों के बीच मारपीट की खबर मिली थी। जेल पहुंचकर सभी को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed