{"_id":"70013ec455aadf8b7a2f772ffcdff56a","slug":"crime-news-hindi-news-1037","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर निर्माण लेकर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित जमीन पर निर्माण लेकर चली कुल्हाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में निर्माण को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी व ईंट-पत्थर चले। दर्जनों लोगों द्वारा एकजुट होकर पिटाई करने से एक ही परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रायपुर गांव निवासी सिंकदर अली द्वारा जमीन का बैनामा लिया गया है। इस जमीन को गांव के कुछ लोग चबूतरा बनाकर विरोध कर रहे थे। शनिवार को एक बार फिर बैनामा लेने वाले सिंकदर ने निर्माण शुरू किया तो नसीर, नईम, गोरे, सन्ने, गप्पू व बबलू व उनके घरों की महिलाएं एकजुट होकर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर आ गई। मारपीट के दौरान सिकंदर, उनकी पत्नी नाजिमा व बेटे इरफान को गंभीर चोटें आईं।
घायलों के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने मेडिकल के बाद पीड़ितों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इधर, कोतवाली क्षेत्र के ही कुंदनपुर गांव की विवाहिता की पति से अनबन चल रही है। जिस कारण वह अपने मायके कोठियार में निवास कर रही है। दिन में वह अपने बेटे को लेने ससुराल गई तो ननद व देवर ने मनीषा पत्नी सुरेन्द्र वर्मा को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने भी घटना की तहरीर पुलिस को दी है।