फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

रास्ते से गायब हो गई दसवीं की छात्रा

Sat, 30 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
स्कूल से घर के निकली दसवीं की छात्रा रास्ते से गायब हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अनहोनी की आशंका से पुलिस परेशान है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र गड़वारा बाजार स्थित कालेज में एक किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार को वह कालेज में अवकाश होने से पहले साइकिल लेकर घर जाने के लिए निकली। वह साइकिल लेकर शुकुलपुर चौराहे तक देखी गई। इसके बाद उसका पता नहीं चला। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


परेशान छात्रा के चाचा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश करने लगी। प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि गायब छात्रा का सुराग लगाया जा रहा है। संभावना है कि वह मिल जाएगी। परिजन उसके अपहरण की बात कह रहे हैं, लेकिन छानबीन में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed