{"_id":"b652bb55a725e6c9c10c4e5bf56188e1","slug":"crime-news-hindi-news-1034","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति की हत्या की साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति की हत्या की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के गोंडें गांव के प्रधानपति को हत्या करने के मकसद से गाजीपुर से निकले शूटरों की भनक लगने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने प्रधानपति के प्रतिष्ठान से लेकर आवास तक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि प्रधानपति का दूर- दूर तक कोई विवाद भी सामने नहीं आ रहा है।
एसटीएफ द्वारा जिले के पुलिस को अलर्ट जारी कर आगाह किया है कि गोड़ें गांव के प्रधान पति उमेश सिंह की हत्या की जा सकती है। इस संबंध में एसटीएफ ने गाजीपर के दो शूटरों के बीच हुई बातचीत भी रिकार्ड दर्ज की है। जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस को एहतियात बरतने को कहा गया है। इस दौरान पुलिस ने उमेश सिंह के ढाबा और घर पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया है। मालूम हो कि प्रधानी चुनाव में उमेश सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव भी जीत गईं। उमेश का इलाहाबाद- फैजाबाद हाइवे पर ढाबा भी है।