{"_id":"0f8012253d1a7a93e62e705e2cdae121","slug":"crime-in-raniganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के भागीपुर व मुनी का पुरवा के ग्रामीणों के बीच रविवार की रात छेड़छाड़ को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। घायल दलितों को इलाज के दौरान अस्पताल और पावर हाउस तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मामला दो वर्गों के बीच का होने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। घटना में एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो हमलावरों को धर दबोचा। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
भागीपुर निवासी विजय बहादुर की बहन की रविवार को शादी थी। इसके चलते घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। शाम को विजय के घर आईं रिश्तेदार महिलाएं शौच के लिए गई थीं। बगल में ही मुनी का पुरवा गांव पड़ता है। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी विजय के घरवालों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग उलाहना देने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उनके बीच कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। शोरशराबा सुनकर गांव के बड़े-बुजुर्ग पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। मारपीट में घायल गुल्ला देवी (45) पत्नी हीरालाल, रमाकांत (25), श्रीकांत (24) और कुलदीप (34) पुत्र प्यारेलाल को रिश्तेदार स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
तभी दर्जन भर से अधिक बाइक सवार अस्पताल पहुंचे और घायलों के साथ दूसरे लोगों को पीटने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो हमलावर भागने लगे। दो हमलावरों को पुलिस ने दबोच लिया। इस बीच पुलिस को पता चला कि घायलों को देखने आ रहे रिश्तेदारों को पावर हाउस के करीब लोग पीट रहे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पिटाई से रंजना देवी (30) पत्नी विनोद कुमार, दीपक (20) पुत्र राजेंद्र, कमला देवी (45) पत्नी राजेंद्र कुमार, गीता देवी (30) पत्नी जंग बहादुर घायल हो गई थीं। सभी को अस्पताल लाया गया। गुल्ला देवी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।