{"_id":"35b9420eccafcb95f24327170478f5c6","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन निकालने को लेकर प्रधानपति से मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन निकालने को लेकर प्रधानपति से मारपीट, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के रंगौली में चार पहिया वाहन निकालने को लेकर प्रधानपति से चांदपुर के लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। रंगौली के प्रधानपति शमशाद गुरुवार को शहर से सामान खरीदकर कार से अपने घर जा रहे थे। गांव के करीब ही सकरा रास्ता था। वे आगे निकले तभी सामने की ओर से दूसरी कार आ गई। दोनों एक दूसरे को पीछे करने के लिए कहने लगे। इसी को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चांदपुर निवासी इकबाल पुत्र मोसिम अपने साथियों के साथ उतरकर प्रधानपति से भिड़ गया। उनके बीच मारपीट होने लगी। तभी प्रधानपति की ओर से भी लोग दौड़ पड़े। विवाद के दौरान ही दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों को आते देख चांदपुर निवासी इकबाल अपने साथियों के साथ कार लेकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे डगैता गांव के करीब से दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से एक बंदूक व बम बरामद भी हुआ। पुलिस प्रधानपति शमशाद व दूसरे पक्ष के लोगों को लेकर कोतवाली आई। देर रात तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।