फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

नहीं थम रहीं घटनाएं, बवाल दर बवाल

Sun, 14 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनपद में घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बवाल दर बवाल के चलते कानून व्यवस्था काबू में करने के लिए पुलिस को पसीना छूट रहा है। आईजी व डीआईजी की चेतावनी के बाद भी घटनाएं रोकने में थानेदार नाकाम साबित हो रहे हैं। लाख प्रयास के बाद भी ऐसे बवाल हो जा रहे हैं जिससे जिले की कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक की पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। यहां तक कि आईजी व डीआईजी की टिप्स अपनाने वाले थानेदार व निरीक्षक भी अपराधों पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर ऐसी हुई घटनाओं ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिया है।
विज्ञापन


 रोडवेज परिसर से चिकमेट कंपनी के कस्टोडियन की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश सवा आठ लाख रुपये लूट ले गए थे। अभी तक एक भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। तभी सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए व्यापारी नेता महादेव केसरवानी को घर में घुसकर गोली मार दी गई। दूसरे दिन कोहंडौर में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी असलम को दो लाख रुपये लूटने के लिए गोली मारी गई थी। केवल पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने का दावा ही कर रही है। रविवार को रानीगंज में छह घंटे के भीतर दो घटनाओं से पुलिस को पसीना छूट गया। बवाल को रोकने के लिए अधिकारी मातहतों को यहां से वहां दौड़ाते रहे। खुद पुलिस अधीक्षक को पूरी टीम के साथ हालात को काबू में करने के लिए आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश देनी पड़ी। जनपद के बेकाबू हो रहे हालात को देखते हुए आम जनता भयाक्रांत दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed