फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

जामताली के बसहा दलित बस्ती में भारी बवाल

Sun, 14 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के बसहा जामताली गांव की दलित बस्ती में रविवार दोपहर भारी बवाल हो गया। सई नदी में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुंभापुर बुढ़ौरा गांव के दबंग युवकों ने लाइसेंसी बंदूक और असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से चार लोग लहूलुहान होकर तड़पने लगे। जबकि पिटाई से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट और फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए।  घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और मंत्री शिवाकांत ओझा का पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे एसपी बलिकरन सिंह यादव ग्रामीणों की बात सुनने के बाद दबंग आरोपियों की तलाश में बुढ़ौरा दबिश देने पहुंचे। करीब पौने तीन घंटे बाद पुलिस ने लाठियां पटककर जाम हटाया। गांव में तनाव के कारण पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सई नदी के तट पर बसे बसहा गांव की दलित बस्ती की महिलाएं रविवार की दोपहर स्नान करने के लिए नदी की ओर गई थीं। जिस स्थान पर महिलाएं नहा रही थीं, वहीं कुंभापुर बुढ़ौरा गांव के कई युवक भी नहाने पहुंच गए। यह देख बसहा दलित बस्ती के जियालाल व मिथुन उन लोगों को रोकने लगे। इसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होते देख महिलाओं ने शोर मचाया। गांव के लोग दौड़े तो बुढ़ौरा गांव के युवक भाग निकले। करीब बीस मिनट बाद बुढ़ौरा गांव के दर्जन भर युवकों ने बाइक से पहुंचकर दलित बस्ती में धावा बोल दिया। दलित बस्ती में घुसे दबंग युवकों ने लोगों के साथ गालीगलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक व असलहे से फायरिंग की। गोली लगने से सुभाष सरोज (23) पुत्र बलिगोविंद, प्रदीप (25), ललित किशोर सरोज (58) व चौहरजा सरोज (60) घायल हो गए। सई नदी से नहाकर लौट रही लालती देवी को भी हमलावरों ने पीट दिया। लोगों की गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली लगने से घायल चारों लोगों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। वहां से डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से भी तीन लोगों को डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जामताली बाजार में जाम लगा दिया। इससे पट्टी-रानीगंज, जामताली- प्रतापगढ़ और जामताली से बीरापुर मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की खबर मिलने पर एसओ संजय शर्मा पौन घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के उग्र तेवर व दो वर्गों के मामले को देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। थोड़ी देर बाद एसपी बलिकरन सिंह यादव, एडीएम पुनीत शुक्ला, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, पश्चिमी दिनेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद एसपी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ पट्टी और कोतवाल को लेकर बुढ़ौरा गांव में दबिश देने पहुंच गए। सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। अफसर उग्र ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। अंत में पौने तीन घंटे बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लाठी पटकी तो ग्रामीण सड़क से हटे। इसके बाद सभी मार्गों पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed