{"_id":"3142c0dcdbc2b20ef6d7c6bf801b94c6","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को पीटकर सई नदी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों को पीटकर सई नदी में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों की पिटाई कर उन्हें नदी में फेंक दिया गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और पुलिस के पास ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली के किशुनदासपुर निवासी भूपेन्द्र यादव (16) की बहन के साथ गांव का ही एक युवक 29 मई को छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर उसकी व उसकी मां की पिटाई कर दी। भूपेन्द्र ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, मगर पुलिस ने फटकार कर भगा दिया। भूपेन्द्र का आरोप है कि रविवार को उसकी बहन घर में अकेली थी।
इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस बीच आसपास के लोग पहुंच गए तो मामला शांत हो गया। दोपहर में भूपेन्द्र अपने भाई सुरेन्द्र के साथ सई नदी के किनारे जा रहा था। आरोप है कि इस बीच छेड़खानी करने वाले युवक ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने दोनों को पीटने के बाद नदी में फेंक दिया। यह देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। लोगों ने दोनों भाइयों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला और पुलिस के पास ले गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।