फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

दो बदमाश पुलिस के हाथ लगे, पिस्टल की तलाश तेज

Sat, 13 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
कोहंडौर के सरौली मोड़ पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी असलम को रुपये लूटने के लिए गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को धर दबोचा। तीसरे के आरोपी के साथ ही पिस्टल की तलाश में पुलिस लगी हुई है। बतादें कि 11 जून को एसबीआई चिलबिला से दो लाख रुपये लेकर मदाफरपुर डायट स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे असलम निवासी अतरसंड निनवट को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर रुपये लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


असलम ने गोली लगने के बाद भी बाइक नहीं रोकी। इससे रुपये नहीं लूटे जा सके। उसका इलाज अभी भी इलाहाबाद में चल रहा है। कोहंड़ौर पुलिस शुक्रवार की रात दो बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस घटना में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश कर रही है। एसओ राजकिशोर ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंज में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed