{"_id":"349cf8838d8a762986c7c81fdbe3826e","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के चौकीदार की बहन पूजा की हत्या के मामले में पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। इब्राहिमपुर निवासी नन्हेंलाल की बेटी पूजा की शनिवार को सगाई होनी थी। शुक्रवार की भोर में उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर खेत में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका का भाई गांव का चौकीदार है।
इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई थी। प्रकरण को लेकर संदिग्ध लोगों के यहां दबिश दी गई, लेकिन पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर काल डिटेल के सहारे हत्यारे को तलाश करने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष सुजानगंज केके मिश्र ने बताया कि पुलिस हत्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस की शक की सुई जहां घूम रही है उसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।