{"_id":"06d890f32768910b3a4e063e0a7269a7","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत को लेकर विधायक का घेराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत को लेकर विधायक का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र रीठी गांव निवासी हरीराम की बारात में संदिग्ध दशा में हुई मौत के मामले को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रर्दशन किया। इस बीच पट्टी आए सपा विधायक राम सिंह का ग्रामीणों संग महिलाओं ने घेराव किया। विधायक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। क्षेत्र के रीठी गांव निवासी राममनोहर वर्मा का आरोप है कि उनका पुत्र हरीराम बीते 27 मई को रायपुर गांव निवासी राजकुमार वर्मा की बारात में सिरिया ठनेपुर गांव गया था। राजकुमार की बुआ का बेटा राजू उर्फ तीतिल निवासी अस्थरा थाना कंधई व उसका बहनोई हीरालाल निवासी पूरे देवजानी उसे बंधवा लेकर चले गए।
आरोप है कि इस दौरान इन दोनों लोगों ने हरीराम से पुरानी रंजिश को लेकर उसे जहर पिला दिया। बाद में यह लोग उसे अचेतावस्था में बारात में छोड़कर चले गए। सूचना पर परिजन इलाज को ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकरण को लेकर ग्रामीणों ने गांव के सामने जाम लगाया था। लेकिन पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने की बात कहकर मुकदमा दर्ज नहीं किया। शनिवार को ग्रामीणों ने फिर मामले को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस बीच वहां पहुंचे सपा विधायक राम सिंह को भीड़ ने घेर लिया। ग्रामीण इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराये जाने का दबाव बना रहे थे। जिस पर विधायक ने कोतवाली के प्रभारी अजीत पांडेय को बुलाकर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने मृतक के पिता राम मनोहर की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।