फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

लखनऊ जांच के लिए भेजा गया पत्र

Sun, 09 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
जनपद के तीन रेलवे स्टेशन, घुइसरनाथ धाम मंदिर और कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की बेंती कोठी का रूट चार्ट मिलने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एटीएस की जांच के बाद भी ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है कि आखिर ये नक्शा किसने और किस मकसद से चाय की दुकान पर छोड़ा।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम चौराहे पर स्थित संगमलाल की चाय की दुकान पर पांच अगस्त की रात शराब की बोतल के नीचे मिले एक कागज में टिफिन बम का नक्शा मिलने की बात सामने आई थी। उसमें रेलवे स्टेशन, घुइसरनाथ मंदिर और कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की बेंती कोठी का रूट चार्ट भी है। शनिवार को आला अधिकारियों के आदेश के बाद एटीएस के लोग पहुंचे और पत्र को अपने कब्जे में लेने के बाद लिखी गई भाषा के साथ दूसरी जानकारी जुटाई। लेकिन उनके हाथ भी ऐसा कोई क्लू नहीं लगा। पत्र आइएम (इंडियन मुजाहिद्दीन) और आइएस (इस्लामिक स्टेट) धमकी भरा पत्र कापी के सादे पन्ने पर लिखा गया है। बाद में उसे एक्सपर्ट से जांच कराने के लिए लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन



सांगीपुर के एसओ सभाजीत मिश्रा हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं। चाहे वह फतनपुर रहा हो या पट्टी। लालगंज के प्रभारी कोतवाल के पद से गाबी महुआबन में हुए बवाल को लेकर लापरवाही बरतने में सस्पेंड हुए सभाजीत को कुछ दिनों बाद ही सांगीपुर का एसओ बना दिया गया। बताते हैं कि अधिवक्ता के जरिए मिले पत्र को पहले तो एसओ ने गंभीरता से नहीं लिया। बाद में लिया भी तो उसकी खुद छानबीन कर पत्र देने वालों से सत्यता की परख करना भी मुनासिब नहीं समझा। बताते हैं उड़ते हुए बात जब अधिकारियों के कान तक पहुंची और वे पूछताछ करने लगे, तब वे धमकी भरा पत्र लेकर एसपी के पास पहुंचे। वे किसी मामले को काफी हल्के में लेते हैं जो बाद में प्रशासन के लिए सिरदर्द बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed