फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in lalganj

बदमाशों की फायरिंग का खोखा तक बरामद नही कर सकी पुलिस

Thu, 21 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime in lalganj
कैश वैन लूटने के प्रयास में चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। घटना को लेकर पुलिस हवा में ही हाथ पैर चला रही है। अभी तक केवल पुलिस रणनीति बनाने में ही लगी है। गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक सीताराम ने कोतवाली मुख्यालय में प्रभारी कोतवाल के साथ सांगीपुर थानाध्यक्ष को लेकर घटना के विविध पहलुओं पर घंटों विचार विमर्श कर बदमाशों को दबोचने की रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन



बता दें कि मंगलवार को लालगंज कोतवाली के समीप दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई अगई शाखा में पचास लाख रुपये लेकर जा रही कैश वैन को लूटने की कोशिश की। लूट में असफल बदमाशों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरकारी खजाना तो किसी तरह बच गया। किन्तु चालक की हत्या ने पुलिस व प्रशासन के होश फाख्ता कर रखा है। घटना के दिन से ही कोतवाली पुलिस इलाके में चिह्नित कुछ बदमाशों के ठिकानों पर दिनरात दबिश भी दे रही है। सर्विलांस के जरिए भी अपराधियों के ठिकानों तथा गतिविधियों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



 मगर पुलिस की कामयाबी का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि घटना के तीसरे दिन भी कोतवाली पुलिस घटना स्थल से बदमाशों के गोली मारने के बाद खोखे को बरामद नहीं कर सकी। गुरुवार दोपहर कुछ पुलिस कर्मी घटना स्थल के इर्द - गिर्द खोखे की तलाश में जरूर देखे गए। हाइवे के किनारे एक पान की गुमटी के दुकानदार से भी पुलिस बदमाशों के हुलिया की बावत पूछताछ करने में जुटी है। जबकि सहमा दुकानदार पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed