{"_id":"59417aab4f1c1b53428b45e1","slug":"crime-in-city-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सिटी रोड पर बदमाशों ने महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सिटी रोड पर बदमाशों ने महिला को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सिटी रोड पर दिनदहाड़े ईद की खरीदारी करने शौहर व बच्चों के साथ बाइक से शहर आ रही महिला को बदमाशों ने लूट लिया। कान की बाली व पर्स की छीनाझपटी में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
नगर कोतवाली के अजीज बाग घोसियाना टोला सिटी निवासी रेशमा (25) पत्नी अंसार अहमद बुधवार की सुबह ईद की खरीदारी करने के लिए मायके पल्टन बाजार आ रही थी। वह शौहर अंसार व बच्चों के साथ बाइक से शहर के लिए निकली। टेऊंगा के करीब सूनसान स्थान देख बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आ गए।
बदमाशों ने रेशमा के हाथ से पर्स लूटने के लिए खींचा। जिसके कारण अंसार की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक से नीचे गिरी रेशमा का पर्स व कान की बाली छीनने के लिए बदमाश टूट पड़े, लेकिन वह बदमाशों से भिड़ गई। इसके चलते बदमाश ने असलहा निकाल लिया। उसके पति की ओर तानते हुए रेशमा को धमकाया। राहगीर बदमाशों के हाथ में असलहा देख नहीं रुके। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश रेशमा का पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में डेढ़ हजार रुपये, तीन मोबाइल और कानी की बाली लूटने में बदमाश कामयाब रहे। रेशमा के गले, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
शौहर के खून पसीने और घरेलू खर्च से कटौती कर पाई-पाई एकत्र करने वाली रेशमा गाढ़ी कमाई लुटती देख आपा खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही पर्स पर झपट्टा मारा। वह मजबूती के साथ पर्स को पकड़ लिया। छीनाझपटी के दौरान वह बाइक से गिर पड़ी लेकिन पर्स नहीं छोड़ा। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं थी, लेकिन उसके गले में फंसा पर्स बदमाश नहीं निकाल सके। इस दौरान वह खड़ी हो गई और बदमाशों से भिड़ गई, लेकिन बदमाशों के हाथ में असलहा देख बच्चों व शौहर की जान मुसीबत में डालना बेहतर न समझा। पकड़ ढीली होते ही बदमाश पर्स लेकर भाग निकले।