{"_id":"56fc18de4f1c1be44af00ee2","slug":"crime-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे को गायब कर निकाले तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के बेटे को गायब कर निकाले तीन लाख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
शहर के एक नामी व्यापारी के बेटे के सिपाही के बेटे ने अपने साथियों संग गायब करने के बाद व्यापारी की पत्नी के एटीएम से तीन लाख रुपये निकाल लिए हैं। व्यापारी ने बेटे ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर कोतवाली में सिपाही के बेटे समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नगर कोतवाली के बलीपुर गाजी चौराहा निवासी संजीव कुमार गुप्ता उर्फ सोना कुछ दिन पहले बाबा बैजनाथधाम दर्शन करने झारखंड गए थे। 27 मार्च की रात उनका बेटा अभिषेक गुप्ता उर्फ शुभम् (25) अचानक घर के बाहर से गायब हो गया। परिवार वाले उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। लौटने के दौरान संजीव को पत्नी के नाम से खोले गए व्यवसायिक बैंक एकाउंट से रुपये निकलने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
अलग-अलग स्थानों 27 से लेकर 29 मार्च के बीच में तीन लाख पांच हजार रुपये निकाले गए थे। शुभम् के पास ही एटीएम कार्ड था। परेशान परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए पुलिस से मदद मांगी, लेकिन मामला सिपाही के बेटे का होने के कारण पुलिस ने उसकी फरियाद को अनसुना कर दिया। इससे परेशान व्यापारी संजीव ने पुलिस अधीक्षक से शिकात की। एसपी के आदेश पर बुधवार को नगर कोतवाली में सिपाही शत्रुघ्न सिंह के बेटे गुड्डू सिंह व चार पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है। सभी के मोबाइल काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं।