फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

हमलावरों के घरों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 05 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
रानीगंज के मुआर अधारगंज गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, फायरिंग और पथराव के चलते जिला अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से कई बार कहने के बाद भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे भड़के परिजन हंगामा करने लगे। कई लोग सीएमएस के पास पहुंचे और एंबुलेंस उपलब्ध न कराने पर शोर शराबा करने लगे। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पांच एंबुलेंस से घायलों को इलाहाबाद भेजा जा सका। मुआर अधारगंज में हो रहे बवाल की खबर ग्रामीणों ने तत्काल इलाकाई पुलिस को दी। इसके बाद भी समय पर पुलिस नही पहुंचीं। इसके चलते हमलावर करीब पौन घंटे तक तांडव मचाते रहे और बच्चे, महिलाएं सभी घरों के भीतर दुबके रहे। एक घंटे बाद एसओ पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस को देख हमलावर वहां से भाग निकले। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को गांव में जलसे का आयोजन किया गया था। मुकीम ने एसओ को शिकायती पत्र देकर बवाल की आशंका जताई थी। इसके चलते रविवार की रात आधे-आधे घंटे तक दोनों पक्ष के लोगों ने उसी स्थान पर जलसा पुलिस के पहरे में किया था। उनके बीच चल रही तनातनी से इलाकाई पुलिस पूरी तरह वाकिफ थी। फायरिंग, पथराव और आगजनी के बाद हमला करने वाले लोग अपने घरों से भाग निकले। यहां तक महिलाएं भी अनहोनी की आशंका में घरों से भागकर खेतों में छिप गईं। पुलिस ने खेतों की ओर भाग रहे दो लोगों को दबोच लिया। मासूम बच्चों के साथ बुजुर्ग महिलाएं ही घरों में पुलिस को मिलीं। जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुट गई।
विज्ञापन



मुआर अधारगंज में हुई फायरिंग, पथराव व आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्र ने सख्त रूख अपनाया। घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने तमंचे के साथ लाइसेंसी असलहों से भी फायरिंग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए एसओ को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed