{"_id":"15377a5b0d524b30d9df961847a1cf60","slug":"crime-hindi-news-91","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा से भतीजे ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा से भतीजे ने मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के श्याम बिहारी गली के रहने वाले एक कारोबारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। परेशान कारोबारी ने हामी भरते हुए उसे महिला अस्पताल के करीब स्थित स्टेट बैंक बुला लिया। जैसे ही वह पहुंचा और रुपयों से भरा बैग उठाने लगा तभी पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। वह कारोबारी का भतीजा निकला। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता भी हो गया।
श्याम बिहारी गली निवासी एक कारोबारी के मोबाइल पर कई दिनों से एक युवक फोन कर पांच लाख रंगदारी मांग रहा था। फोन करने वाले ने धमकाया था कि यदि पुलिस को खबर देने की कोशिश करोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
कारोबारी ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही रंगदारी मांगने वाले युवक को रुपए लेने के लिए शनिवार को स्टेट बैंक के पास बुला लिया। सादी वर्दी में मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सिपाही भी बैंक के इर्द गिर्द खड़े थे। कारोबारी को युवक ने रुपए का बैग रखकर जाने के लिए कहा था। इस बीच जैसे ही बैग रखकर कारोबारी कुछ दूर निकला। बाइक सवार युवक पहुंचा और बैग उठाकर बाइक की ओर बढ़ा। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। थोड़ी दूर पर खड़ा कारोबारी दौड़कर पहुंचा। युवक का हेलमेट पुलिस ने निकलवाया तो वह कोई और नही बल्कि कारोबारी का भतीजा निकला। पुलिस उसे लेकर चौकी पर पहुंची। जहां काफी देर तक उनके बीच पंचायत होती रही। बाद में चाचा भतीजे ने सुलह कर लिया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि दोनों ने सुलह कर लिया है।