फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

मस्जिद मेें चोरी से तनाव

Sat, 03 Jan 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धनसार गांव में बनी मस्जिद में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर मस्जिद में लगी माइक व कुरान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दोनाें समुदायाें के बीच तनातनी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी होने पर एसडीएम तहसीलदार, सीओ व थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पेश इमाम की शिकायत पर एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरी गए सामान की बरामदी का दावा किया है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके के धनसार गांव में बनी मस्जिद में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर मस्जिद में लगी माइक बैटरी तार व कुरान की आयत उठा ले गए। उसने कुरान के कुछ पन्नों को तितर-बितर कर दिया था। सुबह पेश इमाम रफीक खान सुबह की नमाज अता करने के लिए मौके पर गए तो चोरी का पता चला। सुबह होते होते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी के इस मामले की जानकारी एसओ आसपुर देवसरा संतोष दुबे को दी गई तो वह दल बल के  साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालना चाहा। परंतु दोनों पक्षों के दबाव को देखते हुए उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम पट्टी रामशंकर, नायब तहसीलदार राजकपूर, पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी कानूनगो नन्हें वर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों समुदायों के लोगों के प्रबुद्धजनों को बुला कर बातचीत की गई और चोरी के आरोपी के घर से पुलिस ने कुरान, माइक व तार बरामद करने का दावा किया है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। पुलिस उसकी खोज में लगी है। माहौल गरम देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना पर अधिकारी भी नजर जमाए हुए हैं। इस संबंध में जब एसओ देवसरा से बात की गई तो उन्हाेंने कहा कि घटना और बारावफात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी पर शख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed