फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Mon, 11 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के माता-पिता का दस वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। वह अपने छोटे भाई के साथ घर में रहती थी। शनिवार को उसका भाई पड़ोसी गांव में निमंत्रण में चला गया। देर शाम किशोरी घर से निकली, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटी। निमंत्रण से लौटने पर भाई उसे ढूंढने लगा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने भी खोजबीन की, पर कामयाबी नहीं मिली। रविवार की सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ से किशोरी का शव लटकता दिखाई पड़ा। इससे लोग सन्न रह गए। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। दुपट्टे के सहारे पेड़ से शव लटक रहा था।
विज्ञापन



 शरीर पर चोट के निशान भी थे। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ चंद्रबली यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतका के छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के गुजर-बसर के लिए परदेस में रहने वाला बड़ा भाई भी खबर मिलते ही घर के लिए चल पड़ा। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी के गुप्तांगों पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही सीओ सदर रामजनम व एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पास हमेशा मोबाइल रहता था। बाहर रहने वाले भाई से वह हर दिन बात करती थी। शनिवार की शाम भी वह जब घर से निकली तो मोबाइल पर ही बात करते हुए निकली। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब यह बात सामने आई तो पुलिस उसके मोबाइल की काल डिटेल खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed