फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

जिला जेल से हटाए जाएंगे बवाली बंदी

Tue, 05 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को जिला जेल में हुए खूनी संघर्ष के बाद जिला प्रशासन ने बवाली बंदियों को वहां से हटाने की कवायद शुरू कर दी है। बंदियों के बीच हुई मारपीट को संज्ञान में लेते हुए आईजी ने रिपोर्ट तलब की है। इसकी जानकारी होने के बाद जेल में निरुद्ध बंदियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



जिला कारागार में निरुद्ध दबंग बंदियों के बीच सोमवार की सुबह हुई मारपीट को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जेल में हुई घटना के 24 घंटे बाद भी बंदियों के साथ ही जेल प्रशासन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। जबकि निरीक्षण करने गए अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाए और बवाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद भी जेल प्रशासन मारपीट की घटना को रफा दफा करने में मंगलवार को भी जुटा रहा।
विज्ञापन



जेल में बंदियों के बीच हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रकरण से अवगत कराया है। आशंका जताई है कि जेल में राज स्थापित करने वाले बंदियों के गुटों के बीच किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। ऐसे में बवाली बंदियों को जिला जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जाए। ताकि जेल में कोई अप्रिय वारदात न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर मंगलवार को आईजी ने घटना को संज्ञान में लिया। प्रकरण की सिलसिलेवार जानकारी के बाद सीओ सिटी को आदेश दिया कि इस मामले में मारपीट करने वाले बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। जेल प्रशासन को पत्र भेजा जाए। यदि वे शिकायती पत्र नहीं देते हैं तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराए। ऐसे बवाली बंदियों की सूची तैयार कर सभी को जिला जेल से दूसरी जेल भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जाए। हालांकि जेल प्रशासन मंगलवार को पूरी घटना को रफादफा करने पर आमादा रहा।



जेल अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। जबकि घटना की सूचना मिलने पर जेल पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला और एएसपी अखिलेश्वर पांडेय ने बंदियों के बीच मारपीट की बात कबूल की थी। उधर, बवाल करने वालों को जेल से हटाने की खबर से बंदियों में हड़कंप मचा है। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि दबंग बवाली बंदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed