फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

पटाखे से लगी आग में जलकर मरने वालों की संख्या हुई पांच

Tue, 28 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोपाल सिंह का पुरवा में हवाईदार के घर पटाखा बनाते समय लगी आग में झुलसे एक और किशोर की मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही इस भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। बाकी बचे लोगों का इलाज इलाहाबाद के एक नर्सिंग होम में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोपाल सिंह का पुरवा गांव निवासी अब्दुल सत्तार पटाखा बनाने का कारोबार दशकों से करता चला आ रहा है। बीते शनिवार को वह अपने घर पर परिवार के साथ पटाखा बना रहा था। वहां पर उसकी पत्नी शकीला बानो के साथ बेटा बाम्बू (7), समरीन (12), मोनू उर्फ सरवर (17), मनई (9), सरफराज (18), शाहजीन बानो (8), शहनवाज (17), साहीन उर्फ बेबी (18) मौजूद थीं। बच्चे बैठकर टीवी देख रहे थे और अब्दुल सत्तार पटाखों में बारूद भर रहा था। उसकी बीड़ी से निकली चिंगारी बारुद पर पड़ी तो एक के बाद एक पटाखे फटने लगे। अब्दुल सत्तार ने पहले तो पटाखों को बुझाने का प्रयास परिजनों के साथ किया, लेकिन तब तक सभी आग से पूरी तरह से घिर चुके थे।
विज्ञापन



गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने साहिन उर्फ बेबी (18) को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से झुलसे परिवार के नौ सदस्यों को चिकित्सकों ने इलाहाबाद एसआएन रेफर कर दिया। वहां पर रविवार की सुबह बाम्बू उर्फ शाहनवाज (7) और सायना बानो की मौत हो गई। देर रात इलाज के दौरान सरफराज की भी सांसें थम गईं। जबकि मंगलवार की सुबह मोनू उर्फ सरवर (17) ने भी दम तोड़ दिया। एक के बाद एक हुईं पांच मौतों से गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed