फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

आधा दर्जन दुकानों में ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Thu, 23 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद लक्ष्मणपुर मौजा में हाइवे से लगी एक छोटी सी बाजार है। इसमें दर्जन भर दुकानें हैं। मंगलवार की रात चोर आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल उठा ले गए।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर मौजा में लगीं दुकानों में चोरों ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानों को खंगाल लिया। इसमें पुतुन निवासी लक्ष्मणपुर की दुकान से 1700 की नगदी व सामान, जहानाबाद निवासी होरी तिवारी की दुकान से 2300 रुपये के साथ सामान, रामू निवासी दुबे का पुरवा की दुकान से एक हजार रुपये सहित 4800 रुपये का सामान, मथुरा प्रसाद निवासी लक्ष्मणपुर की दुकान से 500 की नगदी समेत दो हजार रुपये का सामान, सरदार निवासी लक्ष्मणपुर की दुकान से 2400 रुपये का सामान, व मुन्सी निवासी लंगड़ी का पुरवा की दुकान से हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना हथिगवां थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed