फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

पूरे बंशी में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Thu, 23 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड के समग्र गांव पूरे बंशी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मंगलवार आधी रात हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हो सका। लालगंज कोतवाली के पूरेबंशी को शासन ने समग्र गांव घोषित किया है। गांव में लोहिया आवास के आवंटन का विवाद मंगलवार की रात अचानक बवाल में बदल गया। पूरेबंशी की प्रमिला पत्नी स्वामीनाथ ने लोहिया आवास के आवंटन को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने महिला को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन


बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी प्रधान पक्ष के लोगाें ने धुन दिया। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से कोटेदार विजय कुमार कोरी ने ने भी कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि वह बीडीसी सदस्य शैलेंन्द्र शुक्ल की बाइक से मंगलवार की रात घर जा रहा था। रास्ते में प्रमिला देवी की तरफ से गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। विवाद देख बीडीसी सदस्य अपने घर भागा तो आरोपियों ने उसके घर में भी पहुंचकर तोड़फोड़ और मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दहशत फैलाने के लिए अवैध तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव में फायरिंग व बवाल की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस आधी रात मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष की तरफ से जुटे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सुबह होते ही दोनों पक्षों से दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए। यहां एक पक्ष की प्रमिला पत्नी स्वामीनाथ व दूसरे पक्ष के विजय कुमार कोरी पुत्र रामअधार ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम तक कोतवाली में मुकदमा दर्ज नही हो सका। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से गंवई राजनीति को लेकर रंजिश चल रही है। घटना की छानबीन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed