फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

नशे की लत ने गुनाह की दहलीज तक पहुंचाया

Mon, 22 Dec 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
नशे की लत ने दोस्ती में तो दरार डाल ही दी और मामला खून खराबे तक जा पहुंचा। नशे के शिकार बने दोस्तों ने ही ऐसा दुस्साहसिक कदम उठाया कि एक दोस्त को अपनी जान गंवानी पड़ी। बचे तीन  जेल पहुंचने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

औराइन गांव में बाइस वर्षीय युवक की हत्या में कुछ इस प्रकार का वाकया सामने आया है। नारंगपुर बाजार में इन चारों की दोस्ती खासी गहरी थी और यह लोग अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते थे। शराब और कबाब उड़ाना आम बात थी। वीरबहादुर को इसी शराब के नशे में घटना की रात मजाक करना महंगा पड़ गया। कीमत  जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


 नारंगपुर बाजार में राजकुमार वर्मा के स्टूडियो पर वह पांच साल से काम करता था। रामप्रवेश, प्रदीप तिवारी और राजकुमार सभी गहरे मित्र थे। अक्सर यह लोग साथ मिलकर पार्टियां करते थे। उस दौरान चारों में हंसी-मजाक भी होता था। मगर रविवार की रात नशे की अधिकता के चलते वीरबहादुर शायद ऐसी बात बोल गया जो कोई भी पति बर्दाश्त नहीं कर सकता था। उसका मजाक प्रदीप के दिल पर घाव कर गया। पहले तो उसने मारपीट की लेकिन इसके बावजूद उसे तसल्ली नहीं मिली। अंत में उसने वीरबहादुर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजन भी मानते हैं कि इन लोगों की आपस में गहरी दोस्ती थी। वे एक दूसरे के साथ अक्सर ही नजर आते थे। दो माह पूर्व हल्का विवाद हुआ था लेकिन यह लोग फिर आपस में मिल गए और दोस्ती पुराने ढर्रे पर जा पहुंची थी। मृतक वीर बहादुर साधारण परिवार से था। उसका बड़ा भाई उमाशंकर प्लंबर  है जबकि उससे छोटा शेरबहादुर नारंगपुर बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाता है। मृतक स्टूडियो पर काम करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed