फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

पत्नी पर कमेंट किया तो दोस्त को मार डाला

Mon, 22 Dec 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
औराइन गांव में नशेबाजी के दौरान पत्नी पर छींटाकशी से बौखलाए युवक ने दोस्त को गोली से उड़ा दिया। हत्या के बाद उसका शव गांव में ही सड़क किनारे फेंककर चला गया। भाई की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


औराइन गांव निवासी वीरबहादुर सरोज, राजकुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी तथा राम प्रवेश गौतम उर्फ रिंकू गहरे दोस्त हैं। रविवार रात मुर्गा और दारू की दावत के लिए चारों एक जगह एकत्रित हुए। नशेबाजी करते हुए जब काफी देर हो गई तो प्रदीप ने  पत्नी को फोन लगाया। उसका फोन बिजी मिला। इस पर वीरबहादुर ने छींटाकशी की कि उसकी पत्नी किसी और से बतिया रही होगी इसलिए फोन बिजी है। यह बात प्रदीप को नागवार गुजरी। उसने वीरबहादुर से मारपीट शुरू कर दी। इस पर अन्य दोस्तों ने बीचबचाव कर मामला उस समय शांत करा दिया। सोमवार भोर में वीरबहादुर (22) का शव रिंकू गौतम के दरवाजे पर सड़क किनारे मिला। उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। राजकुमार वर्मा की स्कार्पियो और प्रदीप तिवारी की बाइक बाजार में लावारिस खड़ी मिली। स्कार्पियो के भीतर भी खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने मृतक के भाई उमाशंकर की तहरीर पर हत्या और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने  राजकुमार वर्मा और रामप्रवेश उर्फ रिंकू को हिरासत में लिया। एसपी बलिकरन सिंह यादव और सीओ पट्टी सुखराम पाल सिंह तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed