फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

कंधई गोलीकांड में क्रासकेस

Fri, 05 Dec 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली गांव में बुधवार शाम दोनाें पक्षों से मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई है। घायलाें को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का क्रासकेस दर्ज किया है।
विज्ञापन



गुतौली गांव निवासी व पूर्व सांसद सीएन सिंह के प्रतिनिधि रहे रामसूरत सिंह का बेटा आशीष (22) बुधवार शाम आसलपुर बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगाें से उसकी मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचे आशीष और उसके परिजनाें ने बताया कि घर जाते समय उसे गोली मारी गई है। उसके इलाहाबाद रेफर होने के बाद दूसरे पक्ष से वसीम व दो अन्य घायल जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि उन पर हमला कर मारपीट की गई और गोली भी मारी गई। वसीम को भी इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इस मामले में वसीम ने रामसूरत सिंह, उनके बेटे आशीष और अर्जुन सिंह को नामजद करते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं रामसूरत सिंह ने वसीम, सगीर, कलीम और फतेह मोहम्मद को नामजद करते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधई एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई है। दोनाें पक्ष गोली लगने की बात कह रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed