फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

मनचले की हरकत से छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Sat, 20 Dec 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
फतनपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने मनचले के भय से स्कूल जाना बंद कर दिया है। जबरिया विवाह करने की धमकी से पूरा परिवार सहमा है। परेशान छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गीतानगर के करीब स्थित एक कालेज में बारहवीं की छात्रा पड़ोस के युवक की हरकत से तंग आ चुकी है। कालेज जाने के दौरान रास्ते में मनचला युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


इससे परेशान छात्रा ने करीब एक सप्ताह से कालेज जाना बंद कर दिया है। युवक छात्रा व उसके परिजनों पर बराबर शादी का दबाव बना रहा है। हद तो तब हो गई जब युवक का पिता भी शुक्रवार को छात्रा के घर पहुंच गया। उसने छात्रा की मां से साफ शब्दों में कहा कि अपनी बेटी की शादी उसके बेटे के साथ कर दे अन्यथा परिणाम अच्छा नहीं होगा। इस धमकी से परेशान छात्रा की मां ने मामले की शिकायत शनिवार को फतनपुर पुलिस से की। इस बाबत एसओ कृष्णदेव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed