{"_id":"bb3ae870107534816f1006e1eb6e466a","slug":"crime-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग की गई। किसी तरह बचकर वह थाने पहुंचा और मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा निवासी त्रिभुवननाथ (40) किसी काम से दहियावां बाजार गया था। लौटते समय उसका भाई रामसूरत भी बाइक लेकर उसे मिल गया। दोनों साथ में ही लौट रहे थे।
उसका कहना है कि रास्ते में देवरी माइनर के पास कुछ लोग बैठे थे। उसकी गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची उन लोगों ने फायर कर दिया। फायरिंग होते देख दोनों भाई वहां से किसी प्रकार भाग निकले। साथ ही थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।