फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

चिलबिला में महिला से छिनैती

Tue, 17 Feb 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला के कान की बाली छीनकर बदमाश भाग निकले। खून से लथपथ महिला को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर भेजे जाने तक पुलिस को महिला ने तहरीर नही मिली थी।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी आरती (30) पत्नी अनिल मंगलवार को शहर काम से आई थी। यहां से घर लौटने में उसे विलंब हो गया। रात करीब आठ बजे वह चिलबिला चौराहे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


 इसी बीच एक बाइक से एक युवक  युवती के पास पहुंचे। दोनों आरती के पास रुक गए। थोड़ी देर आरती से बात करने के बाद उसके कान की बाली नोचकर भागने लगे। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन बाइक सवार बदमाश युवती के साथ  पट्टी की ओर भाग निकले। खून से लथपथ आरती की सूचना पर चिलबिला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन के बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। इस मामले में नगर कोतवाल बलिराम मिश्र महिला के साथ छिनैती की बात से इनकार कर रहे हैं। कहाकि उनके बीच रंजिश थी और बाइक सवार महिला पुरुष उसका कान काटकर भाग निकले। महिला डॉक्टरी के बाद चली गई। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed