फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ

Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस से बेखौफ बदमाशों का शहर में छिनैती और लूट का दौर जारी है। स्कूल जा रही शिक्षिका और एटीएम से रुपये निकालने वाले पालीटेक्निक छात्र को बदमाशों ने लूट लिया। शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में नहीं लगी तो नाराज छात्रों ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी शशि सिंह पत्नी राम शिरोमणि सिंह सिविल पुलिस चौकी के करीब स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार की सुबह वह पैदल ही स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। मुख्य मार्ग पर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश करने लगे।
विज्ञापन


इधर नगर कोतवाली के चिलबिला स्थित राजकीय पालीटेक्निक में द्वितीय वर्ष का छात्र अरविंद कुमार निवासी डंडापुर जनपद गाजीपुर एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने एटीएम से सात हजार रुपये निकाला और जैसे ही बाहर निकला। उसी समय दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और उसके हाथ से रुपये छीनकर बाइक से भाग निकले। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत लेकर छात्र पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इससे नाराज होकर छात्र बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तहरीर तो ले ली। मगर रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज छात्र हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। इस बाबत शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने कहा कि मैं जिलाधिकारी के साथ था। घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी होने पर ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed