{"_id":"3ee13527d052d8a60e4ec0302804b6bf","slug":"crime-hindi-news-167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर जा रहे अधेड़ पर फायरिंग, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में घर जा रहे अधेड़ पर फायरिंग, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
आटाचक्की से घर लौट रहे अधेड़ पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उसे दो गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज पर गांव के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। पुलिस को सूचना देते हुए परिजनों ने अधेड़ को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के जसावां निवासी वीरेंद्र सिंह (42) पुत्र छोटकू सिंह ने गांव के पास ही रोड के किनारे आटा चक्की डाल रखी है। वह बुधवार देर शाम कारखाना बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर की तरफ निकले। पीछे से आई बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। पीछे मुड़कर देखा तो उन्हें फिर से निशाना बनाया जा रहा था। दूसरी गोली उनके बाएं हाथ के पंजे में लगी। वह बाइक सहित गिर गए। गोलियों की आवाज पर गांव के लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वीरेंद्र गिरे हुए थे। उन्हें उठाकर आनन-फानन में लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कुंडा सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आटा चक्की पर वीरेंद्र के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठता था। लोग बताते हैं उसकी वीरेंद्र से खासी जमती है। गांव के ही उस व्यक्ति से अन्य लोगों का विवाद है। लोगों का मानना है कि उसी के चक्कर में वीरेंद्र को गोली मारी गई। जब वीरेंद्र घर के लिए निकला तो उसे रास्ते में एक बाइक दिखाई दी। उसने सोचा शायद यह बाइक उसके साथी जय सिंह की है। ऐसे में उसने बाइक को मोड़ी जैसे ही बाइक मुड़ी पीछे से आ रहे लोगों ने उस पर फायरिंग कर दिया।