{"_id":"1e3450a739e461ba41b9e2b3078ecde0","slug":"crime-hindi-news-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आशिकी के चक्कर में तो नहीं गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं आशिकी के चक्कर में तो नहीं गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत बुधवार को अमेठी के रेल ट्रैक पर मिली बीटेक के छात्र आशुतोष पाण्डेय की मौत की कहानी सुलझने के बजाए उलझती जा रही है। गुरुवार को थाने पहुंचे आशुतोष के चाचा सुभाष पांडेय ने इसको हत्या बताते हुए मामले की जांच की मांग की। उधर, जीआरपी भी अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है। पता चला है कि आशुतोष की जेब से मिले सुसाइड नोट में एक मोबाइल नंबर लिखा है।
वह नंबर ट्रेस करने में पुलिस जुट गई है। चर्चा है कि वह नंबर अमेठी के आस-पास किसी का है। पुलिस वाले उस नंबर पर बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालंाकि जीआरपी ने इस तरह के नंबर से साफ इंकार किया है। पुलिस इस मामले को आशनाई से भी जोड़कर देख रही है। अमेठी में आशुतोष का होना कहीं न कहीं किसी साजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस की मानें तो आशुतोष की आत्महत्या की वजह परिवार में विवाद भी हो सकता है। इस लीक पर भी पुलिस काम कर रही है। चाचा सुभाष का कहना है कि आशुतोष की हत्या की गई है। लेकिन उन्होंने इस आशय की तहरीर थाने में नहीं दी है। एसओ बीके सिंह सिंघम का कहना है कि मृतक के चाचा सुभाष थाने पर मौत की वजह जानने आए थे। उन्होंने घटना से संबंधित कोई भी तहरीर नहीं दी है।