फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

सड़क बनवाने के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां

Sat, 10 Jan 2015 11:15 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
सड़क बनवाने के विवाद में बसपा नेता की जमकर पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने विरोध करने का प्रयास किया तो हवाई फायरिंग करके उनमें दहशत फैला दी गई। पिटाई के बाद हमलावर गाड़ियोें से निकल गए। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के सामने जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में जन प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया जाता रहा। पुलिस ने  ग्रामीणों को कोतवाली के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मदरियापुर से खलासी का पुरवा के लिए लिंक मार्ग का चयन हुआ है। इसका ठेका बसपा नेता कमलेश मौर्या ने लिया था। कुछ लोगों ने इस सड़क के अलावा दूसरी सड़क बनवाने का उन पर दबाव बनवा रहे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले इस सड़क के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों को कुंडा कस्बे बुला यह लिखवाकर साइन कराने का प्रयास किया गया कि उन्हें इस सड़क की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों ने इस पर साइन नहीं किया इसलिए उनसे मतभेद चल रहा था। शनिवार की शाम करीब आधा दर्जन गाड़ियों से लोग कमलेश मौर्या के घर पहुंचे और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से शुरू हुए शोर शराबे पर ग्रामीण दौड़े तो उन्हें फायरिंग करके रोक दिया गया।
विज्ञापन


फायरिंग से ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान कमलेश की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए गाड़ियों से रवाना हो गए। उनके रवाना होते ही ग्रामीण लामबंद हो गए और सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में कुंडा के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाने पर उनसे झड़प भी हो गई। इस बारे में कोतवाल आरके सिंह चंदेल ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। जिन जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया जा रहा है वे कुंडा में नहीं हैं। फिलहाल मामले में कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed